शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सूचीबद्ध किया। साथ ही शीर्ष अदालत ने प्रतिवादियों को एक अप्रैल या उससे पहले जवाब दाखिल करने को कहा है। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने से महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के इनकार को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
