अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे सत्येंद्र सिंह


नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में संपन्न कल्याण आश्रम की साधारण सभा में सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष के रूप में चुने गए। जबकि, योगेश बापट राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे।

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की सर्वसाधारण सभा शुक्रवार को जशपुर नगर में संपन्न हुई। पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुए।

वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमयाजुलू ने इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में काम किया। चयनित 13 सदस्यों में सत्येन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगेश बापट को महामंत्री के रूप में चुना गया। एचके नागु (तेलंगाना) और तेची गुबिन (अरूणाचल) उपाध्यक्ष, विष्णुकांत (दिल्ली), रामेश्वर राम भगत (जशपुर) संयुक्त महामंत्री होंगे।

महेश मोदी (कोलकाता) को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्य समिति में डाॅ. रेखा नागर (इंदौर, म.प्र.), डाॅ. माधवी देवबर्मन (दिल्ली), राम बाबूजी (हरियाणा), शांताराम सिद्दी (कर्नाटक), परमेश्वर मुर्मू (बिहार) अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुने गए। भगवान सहाय कार्यकारिणी में सह-संगठन मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग (मुंबई) एवं सह-संगठन मंत्री रमेश बाबू (रांची) निमंत्रित सदस्य रहेंगे।

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News