हौसले अगर बुलंद हों तो शारीरिक बाधाएं कभी रास्ता नहीं रोक सकतीं। लखनऊ की सारा मोइन ने इसे सच कर दिखाया है।
सारा न देख सकती हैं, न सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं, लेकिन उन्होंने ISC 2026 (12वीं) की परीक्षा में 98.7% अंक हासिल कर न केवल अपने स्कूल ‘क्राइस्ट चर्च कॉलेज’ में ह्यूमैनिटीज (मानविकी) स्ट्रीम में टॉप किया, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल पेश की है।
सारा की शैक्षणिक प्रतिभा उनके अंकों से साफ झलकती है। उन्हें ज्योग्राफी और मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन में 100 में से 100 अंक मिले हैं।
इसके अलावा अंग्रेजी में 98, इतिहास में 97 और मनोविज्ञान में 96 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि के कारण शिक्षक और सहपाठी उन्हें प्यार से ‘हेलेन केलर’ कहकर बुलाते हैं।
