Tuesday, February 24, 2026

एक्ट्रेस बनने से पहले मैं डांस क्लासेस और वेडिंग परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ किया करती थी : सपना सिकरवार


मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में बिमलेश की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सपना सिकरवार ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस बनने से पहले, वह डांस क्लासेस लेती थी और वेडिंग परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ किया करती थीं।

डांस के प्रति अपने पैशन के बारे में बात करते हुए, सपना ने कहा, “बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन, एक्टर बनने से पहले, मैंने डांस क्लासेस ली और वेंडिंग परफॉर्मेंस की कोरियोग्राफी की। मेरे रिश्तेदार अभी भी फैमिली वेडिंग्स में कोरियोग्राफी परफॉर्मेंस के लिए मुझे ढूंढते हैं। उनका मानना है कि इसे मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा, ”मुझे खुशी है कि डांस के प्रति मेरा पैशन मेरे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में भी दिखाया गया है। मैंने सेट पर कई डांस सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं। डांस से मुझे बहुत खुशी मिलती है और जब भी मैं परफॉर्म करती हूं तो पूरे दिल से इसको एन्जॉय करती हूं। कोरियोग्राफी मुझे तरो-ताजा रखती है। मैंने हमारे शो में कई एपिसोड के लिए क्लासिकल, बॉलीवुड, डांडिया और कथक जैसे स्टाइल को अपनाते हुए डांस सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया है।”

सपना ने आगे बताया कि उन्होंने को-स्टार्स योगेश त्रिपाठी (हप्पू सिंह) और हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) के लिए भी कोरियोग्राफी की है।

सपना ने आगे कहा, “हाल ही में, मैंने एक हॉरर ट्विस्ट के साथ भरतनाट्यम परफॉर्म किया। डांस ने मुझे कड़ी मेहनत, दृढ़ता और कहानी कहने की शक्ति का महत्व सिखाया है।”

‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10 बजे एंडटीवी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News