दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आज बुधवार को रिहा हो रहे हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद आप नेता को ट्रायल कोर्ट की इन शर्तों का पालन करना होगा। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा।
