दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए मंगलवार को संसद में पेश होने की अनुमति दी है। मालूम हो कि संजय सिंह को हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया था।
