नई दिल्ली। Sanjay singh Bail: भारतीय जनता पार्टी नेता बांसुरी स्वराज का नाम ED के वकीलों की लिस्ट में आने से विवाद बढ़ गया है। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में यह साफ कर दिया है कि उनका नाम गलती से इस लिस्ट में जोड़ा गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि बांसुरी स्वराज का नाम ‘अनजाने में हुई गलती’ के कारण लिस्ट में जोड़ा गया।दरअसल, शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को 6 महीने बाद जमानत मिली। इस मामले से जुड़े दस्तावेजों पर ED के वकीलों के नाम में भाजपा नेता और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज का नाम शामिल था। इसे लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि बांसुरी का नाम ED के वकीलों के लिस्ट में क्यों है
