संदेशखाली और शेख शाहजहां मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ ममता सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया थालेकिन कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। ममता सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। बता दें कि मंगलवार (5 मार्च) को कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी टीम पर हमले की जांच को सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे।
