Tuesday, February 24, 2026

नाविक टिंकू निषाद ने भाजपा को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- 'पीएम मोदी की होगी जीत'


प्रयागराज, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव थमने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर तमाम सियासी दलों के नेताओं की ओर से बयानों का दौर शुरू हो गया है। देश के चुनावी मिजाज पर मल्लाहों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नाविक टिंकू निषाद ने पीएम नरेंद्र मोदी की जीत की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे का बहुत विकास हुआ है और महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं। चुनावी नतीजों के दिन पीएम मोदी की बड़ी जीत होगी।

टिंकू निषाद ने आगे कहा कि पिछली सरकारें केवल खोखले वादे करती थीं, वहीं मोदी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। हर कोई उनसे खुश है। पीएम मोदी ने विदेश में देश का नाम रोशन किया है। विदेश में भारत का डंका बज रहा है। लोग भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने लगे हैं। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसकर घोटाले-घपले को बंद करा दिया।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद हम लोगों का व्यवसाय पहले से ज्यादा फल-फूल रहा है। हम लोगों की कमाई भी अच्छी हो रही है। मोदी जी इतना अच्छा काम कर रहे हैं और आगे भी वह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी


Related Articles

Latest News