Sunday, February 15, 2026

'सास, बहू और फ्लेमिंगो' का पूरा हुआ एक साल, निर्माता होमी अदजानिया बोले, 'उम्मीदों से परे थी सफलता'


मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। क्राइम ड्रामा सीरीज ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो’ के एक साल पूरे होने पर निर्माता होमी अदजानिया ने शेयर किया कि जिस तरह से इसने धूम मचाई और लोकप्रियता हासिल की, वह उम्मीदों से परे था।

अदजानिया ने कहा, “एक साल हो गया है! बहुत खूब!

मुझे उन सशक्त महिलाओं को पेश करने का विचार पसंद है, जिनका अस्तित्व अत्याचार करने वाले व्यवस्था के खिलाफ अराजकता का वादा करता है। जटिल, लेकिन मूल रूप से ये किरदार ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो’ के योद्धा थे।”

शो में डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर, ईशा तलवार और दीपक डोबरियाल हैं। यह एक ऐसे परिवार की कहानी बताती है जिसका नेतृत्व डिंपल कपाड़िया करती है, जो साउथ एशिया में सबसे बड़ा ड्रग व्यवसाय चलाती है।

“डिंपल (कपाड़िया) मेरे सभी प्रोजेक्ट में रही हैं, लेकिन मैं ईमानदारी से मानता हूं कि, सावित्री के रूप में, उन्होंने अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार जैसे कलाकारों के साथ यह और भी रोमांचक हो गया।”

उन्होंने कहा, “मेंशन करने के लिए बहुत सारे अन्य लोग हैं, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति, एक्टर्स से लेकर टेक्नीशियनों तक, ने प्रोजेक्ट में कुछ जादुई जोड़ा है।”

सीरीज को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर विचार करते हुए, अदजानिया ने कहा, “रिलीज होने पर, जिस तरह से शो ने धूम मचाई वह अप्रत्याशित था। हम जानते थे कि हमने एक ऐसी दुनिया बनाई है जिसे पहले किसी ने नहीं देखा था, इसलिए प्रतिक्रिया अच्छी थी।”

उन्होंने कहा, “आज भी, मैं अगले सीजन के लिए बेहद उत्साहित हूं!”

‘सास, बहू और फ्लेमिंगो’ डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी


Related Articles

Latest News