नाटो प्रमुख ( NATO chief Ukraine Visit ) जेंस स्टोलटेनबर्ग इस समय यूक्रेन यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार को यूक्रेन से कहा कि हाल के महीनों में गठबंधन सदस्य सैन्य सहायता देने का अपना वादा पूरा करने में विफल रहे हैं। यूक्रेन की अघोषित यात्रा पर पहुंचे नाटो महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात कर युद्ध के हालात पर चर्चा की। वह यूक्रेन की संसद को भी संबोधित करेंगे।
