71 वर्षीय पुतिन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपने नाम की घोषणा की। वह 2030 में भी दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगले साल मार्च में होने वाले रूसी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 15-17 मार्च को होगा। इस चुनाव में एक बार फिर से पुतिन की जीत तय है। इस बीच अधिकांश विपक्षी हस्तियों को जेल में डाल दिया गया है।
