रूस ने भारतीयों के लिए बैंक खाते खोलने के नियम बनाए सरल


नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। रूस ने भारतीय नागरिकों के लिए अपने वित्तीय संस्थानों में बैंक खाते खोलने के लिए नियमों को आसान बना दिया है।

‘एक्स’ पर भारत में रूसी दूतावास ने बुधवार को घोषणा की कि अब भारतीयों द्वारा रूस पहुंचने पर रूसी बैंक में बैंक कार्ड प्राप्त करना और वित्तीय लेनदेन शुरू करना संभव होगा।

रूसी दूतावास ने कहा कि यह सुविधा भारतीय पर्यटकों और छात्रों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक है।

रूसी दूतावास ने कहा, “हम रूसी वित्तीय संस्थानों में बैंक खाते खोलने के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए सरलीकृत मानदंड पेश करने के रूसी सरकार के फैसले की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। अब दूर से ही रूसी बैंकों में बैंक खाते खोलना या धन जमा करना संभव है।”

रूस पहुंचने पर, साझेदार रूसी बैंक में तुरंत बैंक कार्ड प्राप्त करना और वित्तीय लेनदेन शुरू करना संभव होगा। यह सुविधा भारतीय पर्यटकों और छात्रों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक है।”

“प्रक्रिया सीधी है: ऐसे बैंक खाते खोलने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को मार्गदर्शन के लिए उस भारतीय बैंक से संपर्क करने की सलाह दी जाती है जिसका रूसी संघ के सेंट्रल बैंक के साथ समझौता है।”

–आईएएनएस

एसकेपी


Related Articles

Latest News