Saturday, February 21, 2026

रूपाली गांगुली ने वेलेंटाइन डे पर शेयर किया पति के साथ वीडियो, कहा- 'बिना बोले बात समझना प्यार है'


मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। वेलेंटाइन डे पर ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने पति पर प्यार लुटाया। उन्होंने एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने मजबूत संबंधों को दर्शाया।

इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स वाली एक्ट्रेस ने एक रील वीडियो शेयर की, जिसमें उनके पति अश्विन के. वर्मा को रसोई में प्याज काटते देखा सकता है।

जैसे ही रूपाली मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वॉश बेसिन के पास गंदी प्लेट रखकर जाती हैं, तो उनके पति गुस्सा दिखाते हुए तेजी से प्याज काटने लगते हैं।

उनके इस व्यवहार को देख रूपाली समझ जाती है कि वह गुस्से में है और चुपचाप अपनी गंदी प्लेट धोना शुरू कर देती है, बिना एक शब्द बोले..

वीडियो पर उन्होंने टाइटल में लिखा, “हम कैसे कम्युनिकेट करते हैं।”

‘साराभाई बनाम साराभाई’ फेम एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “बिना बोले एक दूसरे की बात समझना टैलेंट नहीं है, यह प्यार है!” हैप्पी वैलेंटाइन डे।”

फैंस ने कमेंट में लिखा: “यह कितना प्यारा है।”

एक यूजर ने कहा, ”सही तरीका है”

दूसरे यूजर ने लिखा, ”कितने प्यारे हो आप दोनों।”

रूपाली ने फरवरी 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के साथ शादी की। दंपति का एक बेटा है।

रूपाली इन दिनों शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल में नजर आ रही हैं। यह शो बंगाली सीरीज ‘श्रीमोयी’ पर आधारित है। इसमें वनराज के रूप में सुधांशु पांडे के अलावा मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना भी हैं।

यह स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News