Wednesday, February 25, 2026

ऋतुराज सिंह हुए पंचतत्व में विलीन, फिल्‍मी और टीवी हस्तियां अंतिम विदाई देने पहुंचीं


मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ‘अनुपमा’ में किरदार निभा रहे ऋतुराज सिंह (59) के अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले, फिल्‍मी और टीवी हस्तियां उन्‍हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। अभिनेता का निधन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया।

उनके अंतिम दर्शन करने वालों में अरशद वारसी, रवि दुबे, अनूप सोनी, रजा मुराद, नकुल मेहता, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, गुलफाम खान हुसैन, जसवीर कौर, दीपशिखा नागपाल और प्रियांशु चटर्जी शामिल थे।

अभिनेता का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया।

पैंक्रियाटाइटिस से जूझ रहे रितुराज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, 19 फरवरी को उनका स्वास्थ्य अचानक बहुत खराब हो गया और उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा।

तीन दशकों से अधिक के करियर के साथ ऋतुराज को ‘बनेगी अपनी बात’, ‘तहकीकात’, ‘कुटुंब’, ‘ज्योति’, ‘बेइंतेहा’ और हाल ही में ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन धरावाहिकों में उनके काम के लिए जाना जाता है।

उन्होंने 2022 की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ और 2023 की फिल्म ‘यारियां 2’ में भी अभिनय किया था।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके


Related Articles

Latest News