Rishikesh News: योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कन्याकुमारी तक संचालित होगी। ट्रेन योगनगरी रेलवे स्टेशन से 18 दिसंबर को चलेगी, जो कि 28 दिसंबर को कन्याकुमारी पहुंचेगी। ट्रेन में यह यात्रा 11 दिन में पूरी हो सकेगी।

Related Articles

Latest News