नई दिल्ली : देश में 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से परेड की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। परेड स्थल तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी एडवाइजरी जारी की गई है।
