कोविड महामारी के बाद हार्ट अटैक से मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। स्वस्थ और चलते फिरते लोग हार्ट अटैक से मौत का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सुकून देने वाली खबर आई है। शोभित विवि के डॉ. सुधीश कुमार शुक्ला ने टैटू बायो सेंसर ईजाद किया है, जो 60 मिनट पहले रंग बदलकर हार्ट अटैक पड़ने का संकेत देगा। इससे हार्ट अटैक से पहले ही लोग सचेत होंगे और उपचार के लिए अस्पताल पहुंच सकेंगे।
