दुनियाभर में धाक जमा रहे हैं रीजनल रैपर्स, Dhurandhar 2 में तीन सुपरहिट गाने देकर छाईं मेघालय की ‘रेबल क्वीन’

नॉर्थ ईस्ट की सिंगर और रैपर डायाफी लामारे उर्फ रेबल (Reble) ने तो तीन हिट गानों को आवाज दी और उनकी किस्मत चमक गई। धुरंधर और धुरंधर 2 में उनके रैप सॉन्ग को काफी सराहा गया। फिल्म में उन्होंने ‘रन डाउन द सिटी- मोनिका’, ‘आरी आरी’ और ‘नाल नचना’ गानों को आवाज दी।

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर (Dhurandhar) में कहानी, किरदार और एक्शन सीक्वेंस के अलावा एक और चीज खास थी और वह था फिल्म का म्यूजिक। फिल्म में पुराने गानों को नए तड़के के साथ प्रेजेंट किया गया था। इस फिल्म में बड़े सिंगर्स ही नहीं, बल्कि स्टेट लेवल पर मशहूर आर्टिस्ट ने भी काम किया था, खासकर रैपर्स ने।

सिर्फ रेबल ही नहीं, इस वक्त म्यूजिक इंडस्ट्री में रीजनल रैपर्स का जलवा है। अपने स्टेट और लैंग्वेज को रीप्रेजेंट करते हुए यह रैपर्स और सिंगर्स दुनियाभर में सफलता हासिल कर रहे हैं। रेबल के अलावा कई ऐसे रीजनल रैपर्स-सिंगर्स हैं जिन्होंने विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई।

के-ड्रामा में छाए हनुमानकाइंड

हनुमानकाइंड के नाम से मशहूर सूरज चेरुकट कभी कॉर्पोरेट में नौकरी करते थे, लेकिन उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया और दुनियाभर में छा गए। शायद ही आपको मालूम हो कि केरल के रहने वाले हनुमानकाइंड ट्रैक सुपरहिट कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम्स (Squid Game) में भी लिया गया था। वह बिलबोर्ड हॉट 100 की लिस्ट में 23वें पायदान पर भी जलवा बिखेर चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने भी धुरंधर 2 का टाइटल ट्रैक गाया है।

Related Articles

Latest News