Wednesday, February 11, 2026

'ब्लडी इश्क' की कहानी को लेकर एक्‍टर वर्धन पुरी ने कहा, विक्रम भट्ट इसमें माहिर


मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमरीश पुरी के पोते एक्‍टर वर्धन पुरी ने अपनी आने वाली फिल्‍म ‘ब्लडी इश्क’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसको लेकर एक्‍टर ने कहा है कि यह फिल्म उस दुनिया से संबंधित है जिसमें विक्रम भट्ट माहिर हैं।

एक्‍टर वर्धन ने कहा, ”फिल्‍म की फोटोग्राफी पूरी हो चुकी है। विक्रम भट्ट, महेश भट्ट और मेरी को-स्‍टार अविका गोर के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहतर अनुभव है। मैं इसे हमेशा महत्‍व दूंगा।”

फिल्‍म के बारे में बात करते हुुए वर्धन ने कहा, “फिल्म एक ऐसी दुनिया से संबंधित है जिसमें विक्रम को महारत हासिल है। उन्‍हें रोज काम करते देखना मेरे लिए चीजों को सीखने का एक खास मौका था।”

इसके बाद एक्‍टर ने अपनी को-स्‍टार अविका की तारीफ करते हुए कहा, “इतनी सम्मोहक कहानी, इतनी अनुभवी तकनीकी टीम और अविका जैसी को-स्‍टार के साथ काम करना वास्तव में अविश्वसनीय था। हम सभी का दृढ़ विश्वास है कि हम एक बेहतर फिल्‍म पर काम कर रहे हैं।

एक्‍ट्रेस अविका पहले ‘उय्यला जमपाला’ और ‘एक्कादिकी पोथावु चिन्नावदाहस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। ‘ब्लडी इश्क’ उनकी भट्ट परिवार के साथ दूसरी फिल्‍म है।

वर्धन कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ में भी दिखाई देंगे।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News