कांग्रेस ने भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के उन दावों पर पलटवार किया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के सोमनाथ मंदिर से जुड़ाव का विरोध किया था। पार्टी ने कहा कि नेहरू पूरी तरह पारदर्शी थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सुधांशु त्रिवेदी ने सोमनाथ मंदिर पर पंडित नेहरू के कुछ पत्रों को लहराया था।
