एसडीएम को भारी पड़ गई लाल बत्ती वाली कार, एसपी ने तुरंत लिया एक्शन, फोन मिलाते रह गए अधिकारी

गोरखपुर। यातायात नियमों की अनदेखी कर निजी कार में बत्ती व पदनाम का स्टीकर लगाना डुमरियागंज के उप जिलाधिकारी डाॅ. संजीव कुमार दीक्षित को भारी पड़ा। रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय के पास से गुरुवार की दोपहर गुजर रहे पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार बिश्नोई की कार पर नजर पड़ी तो उसको रोका गया। चालक ने एसडीएम डुमरियागंज की कार होने की जानकारी दी। 

Related Articles

Latest News