Saturday, February 21, 2026

रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन भी पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में अनुपस्थित रहे

रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन भी पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में अनुपस्थित रहे। उन्‍हें ईडी कोर्ट से सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। इस आदेश को चुनौती देते हुए उन्‍होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर कल सुनवाई हुई। कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। दोनों पक्षों की तरफ से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अब आने वाले समय में हेमंत सोरेन सत्र में शामिल होंगे या नहीं इस पर सस्‍पेंस जल्‍द ही खत्‍म हो जाएगा।

Related Articles

Latest News