Ayodhya भव्य श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाने वाली रामनवमी पर अपार श्रद्धालुओं के रामनगरी पहुंचने की संभावना है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उमड़ी श्रद्धालुओं की संख्या से सबक लेते हुए इस बार शासन ने स्वयं कमान संभाली है। पखवारे भर पहले यहां पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सुविधा होगी।
