Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही भगवान रामलला सोने और चांदी की कढ़ाई वाले सूती वस्त्र धारण करेंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है. सूती वस्त्रों पर चांदी और सोने का हस्तशिल्प है. इसमें वैष्णव उपासना पद्धति के प्रतीक चिह्न का उपयोग किया गया है.
