UP Politics भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) ने लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में दो-तीन सीटों को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। सोमवार को वीवीआइपी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में आरपीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है इससे दोनों ही दलों को फायदा होगा।
