राम मंदिर: नवनिर्मित और भव्य मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठापना के बाद से रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या 25 लाख के पार जा पहुंची है। यानी प्रतिदिन औसतन ढाई लाख या उससे अधिक। जबकि रामलला की प्रतिष्ठापना से पूर्व यह संख्या 20 से 25 हजार तक थी। यह आरोह राम मंदिर और रामजन्मभूमि पथ से लेकर संपूर्ण रामनगरी के परिदृश्य से प्रतिपादित होता है।
