लोकसभा चुनाव से पहले ममता सरकार ने बंगाल में पहली बार रामनवमी की छुट्टी घोषित की है। बंगाल में दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा बड़े त्योहार के रूप में मनाए जाते हैं। यहां तक की छठ व कई अन्य त्योहारों पर भी सार्वजनिक अवकाश होता है लेकिन रामनवमी पर बंगाल में पहले अवकाश नहीं होता था।
