राम मंदिर : CM योगी का अयोध्या दौरा कल, चंपत राय कार्यक्रम से रहेंगे दूर, SIT ने की अनिल मिश्रा से पूछताछ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच योगी का यह पहला अयोध्या दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सीयूजी नंबर पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।सूत्रों के मुताबिक, यह निर्देश राम मंदिर चढ़ावा विवाद और जांच के बीच आया है। चंपत राय के समर्थन में दी गई सफाइयों का फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा है। प्रशासन या ट्रस्ट की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

SIT की जांच जारी, अनिल मिश्र की पूछताछ

गुरुवार को चौथे दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) सुबह 8:30 बजे राम मंदिर पहुंची। टीम चढ़ावा राशि की गिनती और संबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की है। 

कांग्रेस का आरोप

इधर अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चंपत राय और गोपाल राव की गिरफ्तारी की मांग की है। अजय राय ने कहा, “भाजपा चढ़ावा चोरी कर रही है। इसमें बड़े लोग शामिल हैं। यह हिस्से के बंटवारे की लड़ाई है। सोने की ईंटें गायब हैं। भाजपा चोरी को दबाने की कोशिश कर रही है। चंपत राय और गोपाल राव की गिरफ्तारी होनी चाहिए। ये भगवान राम के नाम पर लूट कर रहे हैं। मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करानी चाहिए।”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे और राम मंदिर कार्यक्रम पर अब राजनीतिक गलियारों में नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Latest News