उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 22 जनवरी को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए यह फैसला लिया है। योगी ने कहा कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी को बंद रहेंगे। इसके साथ ही राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
