एक्टर विजय सेतुपति से मिले राम गोपाल वर्मा, कहा- असल जिंदगी में वह और भी अच्छे


मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। ‘शिवा’, ‘रंगीला’, ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में तमिल स्टार विजय सेतुपति से मुलाकात की।

बुधवार को फिल्म निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर के साथ अपनी मुलाकात की एक फोटो शेयर की।

फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, “उन्हें कई बार स्क्रीन पर देखने के बाद मैं आखिरकार विजय सेतुपति से मिला और मुझे एहसास हुआ कि वह स्क्रीन की तुलना में असल जिंदगी में और भी बेहतर हैं।”

फोटो में, रामगोपाल विजय के ऑफिस में बैठे नजर आ रहे हैं और बात कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय को पिछली बार कैटरीना कैफ के साथ ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा गया था। वह जल्द ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित ‘विदुथलाई पार्ट 2’ में दिखाई देंगे।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News