RajyaSabha Election राज्यसभा का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने आठवें प्रत्याशी के रूप में बड़े बिल्डर संजय सेठ को चुनाव मैदान में उतार दिया है। 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सपा के तीन व भाजपा के सात प्रत्याशी पहले से ही मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन के अंतिम दिन संजय सेठ के आने से अब राज्यसभा का चुनाव होना तय हो गया है।
