राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 58वें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर दौरे पर हैं। पीएम और गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीएम मोदी दिनांक 5 से 7 जनवरी को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजस्थान दौरे पर हैं।
