चुनाव आयोग ने बुधवार को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख में तब्दीली की है।राजस्थान में 23 नवंबर को पहले मतदान होना था। हालांकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को ही होगी। दरअसल विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी।
