सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस वार रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5 बड़ी गारंटी लॉन्च करने जा रहे हैं। पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम होगी। बता दें कि 2022 में गहलोत ने राजस्थान में न्यू पेंशन स्कीम की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू की थी। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य था। अब गहलोत गारंटी देंगे कि उनकी सरकार आती है तो ओपीएस जारी रखेंगे।
