5 जून, 1980 को दिल्ली स्थित राजस्थान हाउस में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक चल रही थी। कुछ विधायकों ने रामकिशोर व्यास का नाम फुसफुसाया, तभी पीछे से एक आवाज आई, ‘मुख्यमंत्री होंगे जगन्नाथ पहाड़िया। यह आवाज थी देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के नाती और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की। सभा खत्म और शपथ की तैयारी शुरू। 6 जून, 1980 को जगन्नाथ पहाड़िया ने शपथ ली और सूबे के पहले दलित सीएम बन गए।

