Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए PM Modi ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने 5 साल के राज में राजस्थान को केवल दुख ही दिया है। इस सरकार में अत्याचार जुल्म और भ्रष्टाचार बढ़ा है। राजस्थान अपराध और दंगों में अग्रणी राज्य बन गया है।
