कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादित टिप्पणी को लेकर मुश्किल में हैं। चुनाव आयोग ने राहुल के विवादित बयानों को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 25 नवंबर तक का समय मिला है। बता दें कि राहुल गांधी ने राजस्थान में चुनावी जनसभाओं के दौरान पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी।
