CTBT को रूसी समर्थन को रद करने वाले विधेयक पर पुतिन ने किए साइन,

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को उस विधेयक पर हस्ताक्षर किए जिसमें वैश्विक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध को रूस के समर्थन को रद करने की बात कही गई है। मास्को ने कहा कि यह कदम अमेरिका के साथ समानता स्थापित करने के लिए आवश्यक था। पुतिन ने कहा कि व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के समर्थन को रद करना अमेरिका द्वारा अपनाए गए रुख को प्रतिबिंबित करेगा।

Related Articles

Latest News