Punjab: भाजपा ने तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी को टिकट

भाजपा ने पंजाब में तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इनमें दो महिला प्रत्याशी शामिल हैं। होशियारपुर से अनीता सोमप्रकाश को टिकट दिया गया है। वे केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी हैं।खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड और बठिंडा से पूर्व आईएएस परमपाल कौर को टिकट दिया गया है। परमपाल कौर कुछ दिन पहले ही सर्विस से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई थीं। वे वरिष्ठ अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं।

Related Articles

Latest News