Punjab Accident News: मोगा में दर्दनाक हादसा, ट्रक और गाड़ी की जोरदार भिडंत में पांच लोगों की मौत; मौके पर पहुंची पुलिस

पंजाब के मोगा में ट्रक और गाड़ी की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। थाना फतेहगढ़ पजंतुर के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई करने में जुट गए हैं। वहीं मृतकों की पहचान मोगा जिले के गांव शेरपुर तैयबा के रहने वालों के तौर पर हो रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।

Related Articles

Latest News