Public Sector Banks: सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 12 कार्यकारी निदेशकों की नियुक्ति को दी मंजूरी।

केंद्र सरकार ने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (public sector banks) में 12 कार्यकारी निदेशकों (executive directors) की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 7 अक्टूबर (शनिवार) को कार्यकारी निदेशकों की नियुक्ति की मंजूरी दी है। सरकारी आदेश में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महाप्रबंधक संजय रुद्र को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ईडी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Latest News