Tuesday, February 17, 2026

पीएसजी ने लिले को 3-1 से हराया, 11 अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर किया कब्जा


पेरिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पेरिस सेंट-जर्मेन ने लीग 1 की दो शीर्ष टीमों के बीच हुए मुकाबले में एलओएससी लिले पर 3-1 से जीत हासिल की और तालिका में शीर्ष पर 11 अंक की बढ़त बना ली है।

शनिवार रात की जीत के साथ पीएसजी ने सभी प्रतियोगिताओं में अपना अजेय रहने का सिलसिला 16 मैचों तक बढ़ा दिया है।

दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। लिले ने छठे मिनट में बढ़त बना ली।

लिले की 1-0 की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही, क्योंकि सेंट-जर्मेन ने कुछ मिनट बाद ही गोल दागा और स्कोर1-1 से बराबर हो गया।

बराबरी करने के बाद पीएसजी ने जल्द ही इसे 2-1 की बढ़त में पलट दिया। फिर, दूसरे हाफ में पीएसजी ने भी आक्रामक अंदाज अपनाये रखा।

दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के रूप में आए ब्रैडली बारकोला ने रैंडल कोलो मुआनी के साथ मिलकर स्कोर 3-1 कर दिया और पीएसजी को जीत दिला दी।

जहां तक लिले की बात है, तो वे इंतजार करेंगे कि यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग नॉकआउट राउंड प्ले-ऑफ में क्या होता है, यह देखने के लिए कि ग्रुप ए में पहले स्थान पर रहने के बाद उनका सामना किससे होता है।

–आईएएनएस

एएमजे


Related Articles

Latest News