यूआरएमयू के मंडल अध्यक्ष आरपी राव ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर एक हफ्ते तक विरोध जताने के लिए गेट मीटिंग की गईं। लंच टाइम में यह विरोध दर्ज कराया गया, जिससे कामकाज बाधित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली व आठवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग उठाई गई। साथ ही महंगाई भत्तों के किश्तें जारी करने, खाली पदों पर नियुक्ति करने, अप्रेंटिसशिप करने वालों को नियुक्ति देने, बकाया डीए रिलीज करने एवं निजीकरण बंद करने की मांग उठाई गई है।
यूआरएमयू की ओर से रेलकर्मियों के हितों से जुड़ी 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय के गेट पर विरोध दर्ज कराया गया।
