Sunday, February 22, 2026

प्रधानमंत्री ने झाबुआ में योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद


झाबुआ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्‍य प्रदेश के झाबुआ पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न विकास करने का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही हितग्राहियों से संवाद भी किया। उन्‍होंने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया।

उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


Related Articles

Latest News