Monday, February 23, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचीं


जयपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को राजस्थान पहुंचीं। वह 13 और 14 फरवरी को रेगिस्तानी राज्य की यात्रा पर हैं।

राष्ट्रपति सूरत से विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। सांगानेर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

वह सीधे राजभवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया।

बुधवार को राष्ट्रपति मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाएंगी। इसके बाद वह डूंगरपुर के बेणेश्‍वर धाम जाएंगी, जहां वह लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति बेणेश्‍वर धाम स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना भी करेंगी।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News