राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया


नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण सौंपा।

राष्ट्रपति ने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अयोध्या आने और दर्शन करने का शीघ्र समय तय करेंगी।

–आईएएनएस

एसटीपी/एकेजे


Related Articles

Latest News