दक्षिण अफ्रीका में सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रशंसा


बीजिंग, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग के मंडेला स्क्वायर में 9 फरवरी को बहुत भीड़ थी। दक्षिण अफ़्रीका में चीनी प्रवासियों और स्थानीय लोगों ने मंडेला स्क्वायर में ड्रैगन स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का समकालिक लाइव प्रसारण देखा।

दक्षिण अफ़्रीका के कई स्थानीय युवाओं ने कहा कि उन्होंने पहली बार चीनी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला देखा, और वे इसके अद्भुत कार्यक्रमों से अभिभूत थे।

दक्षिण अफ्रीका और यहां तक कि पूरे अफ्रीका में एक प्रसिद्ध पर्यटन जगह के रूप में मंडेला स्क्वायर में हर साल बहुत चीनी पर्यटक आते हैं।

यहां पर चाइना मीडिया ग्रुप के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के लाइव प्रसारण ने चीनी प्रवासियों को आकर्षित किया।

कार्यक्रम देखने के बाद वे काफी उत्साहित हुए और कहा कि सभी कार्यक्रम अद्भुत थे, जो एक जीवंत और शांतिपूर्ण माहौल दिखा रहे हैं।

दक्षिण अफ़्रीकी युवा नकोकू मोसोया का मानना है कि सीएमजी का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला चीनी संस्कृति का एक अच्छा प्रदर्शन है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News