Prabha Atre Death म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि प्रभा अत्रे के परिवार के कुछ लोग विदेश में रहते हैं। ऐसे में उनके आने के बाद गायिका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
