तापमान गिरने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में हवा जहरीली होने के बाद मेरठ में भी धुंध, धुआं, धूल, स्मॉग के चलते मेरठ का प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। एक्यूआई का स्तर 346 रिकार्ड किया गया। प्रदूषित हवा बढ़ने से सांस के मरीजों के लिए तकलीफ बढ़ गई है।
